Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

संविधान हमारे लिए श्रीमद्भागवत गीता और रामचरितमानस के समान पवित्र ग्रंथ – मंत्री राव उदयप्रताप सिंह

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम। भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार शाम को जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम के सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा और उनके सामाजिक योगदान पर आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी के प्रारंभ में वंदना दुबे ने वंदे मातरम गीत गाया। शुभारंभ किया।

      संगोष्ठी के मुख्य वक्ता मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारे लिए मात्र एक कानून की किताब नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन का आदर्श है। उन्होंने कहा कि जैसे हम श्रीमद्भागवत गीता और रामचरितमानस को श्रद्धा से अपने माथे से लगाते हैं, वैसे ही संविधान को भी हमने धर्मग्रंथ के रूप में आत्मसात किया है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हम पूर्णतः कृतसंकल्प हैं। यह ग्रंथ हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को संविधान का निर्माता बताते हुए उनके योगदान को भारत की आत्मा बताया और कहा कि आज की पीढ़ी को उनके विचारों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

       म.प्र. सरकार के पूर्व निगम अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अंबेडकर जी को सम्मान दिया है, आजादी के बाद यदि देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है तो वह भाजपा सरकार ने ही किया है। वहीं माननीय नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने डॉ साहब के सम्मान में पंचतीर्थ की स्थापना सहित अंबेडकर स्मारकों का निर्माण, या उनकी जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर मनाना हो, भाजपा ने हर स्तर पर उनके विचारों को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंबेडकर जी के जीवन स्थलों को विकसित कर देशवासियों को उनसे जोड़ने का कार्य किया गया। गोष्ठी में जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक मुकेश चंद्र मैना ने एवं आभार पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने माना। संगोष्ठी में पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल, जिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू बकोरिया, सेवानिवृत्त उपमंडल अधिकारी श्री अभयराम चौधरी मंचासीन थे।

About The Author

Leave a Reply