Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सीएमओ और विधायक प्रतिनिधि ने किया मीनाक्षी चौक का निरीक्षण विवेकानंद घाट वाली सड़क किनारे रखे टपों को हटाया जाएगा

1 min read

नर्मदापुरम्। अभी हाल ही में मीनाक्षी चौक के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण हुआ था। वहीं विवेकानंद घाट वाली सड़क किनारे रखे टपों को हटाकर खाली स्थान पर रखे जाएंगे। नगरपालिका की टीम द्वारा उन्हें वहां से हटाने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है। दो दिनों के अंदर टप वहां से नहीं हटे तो नगरपालिका द्वारा सख्ती से हटा दिए जाएंगे। जल विभाग की दो बिल्डिंग को डिस्टमेंटल कर बनाई गई जगह पर व्यवस्थित रूप से विवेकानंद घाट की तरफ सड़क किनारे के टपों को हटाकर रखवाए जाएंगे। बुधवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर बिल्डिंग डिस्टमेंटल होने के बाद निकली जगह पर टप मालिक अपनी मनमर्जी से बड़े बड़े टप रख रहे थे। जानकारी मिलते ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले पहुंची और उन्होंने अवैध रूप से रखे टपों को हटाने के तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा भी टप रखने के स्थान का निरीक्षण किया गया और समझाइश दी गई। मीनाक्षी चौक सुंदर और सुव्यवस्थित दिखे।

एक ही साइज के रखाएंगे टप

मीनाक्षी चौक का अभी हाल ही में चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण हमारे जनप्रतिनिधिगणों द्वारा किया गया था। उसे और अधिक सुंदर बनाने के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। विवेकानंद घाट वाली सड़क के किनारे रखे टपों को खाली जगह पर स्थानांतरण करने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली और ट्रेफिक सिग्नल के खंबे हटाए जा रहे हैं। जल्द ही उक्त कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

नीतू महेंद्र यादव
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम्

नाले पर बना मकान हटेगा

वार्ड क्रमांक 14 अंकिता नगर में नाले पर बना मकान हटेगा। अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा निरीक्षण कर यह निर्देश दिए गए हैं। वहां के निवासी ने अपनी मनमर्जी से नाले पर अतिक्रमण मकान बना लिया गया है। जिससे नाले का पानी रुकने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply