Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले ने किया बाजार का निरीक्षण

1 min read

राखी बाजार को व्यवस्थित लगाने तथा यातायात को सुगम बनाने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम्। राखी बाजार को व्यवस्थित लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए आज नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे ठेले खड़ें न हों अगर ऐसा होता है उन्हें तत्काल हटाकर निर्धारित स्थानों पर पहुंचाएं।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर राखी बाजार को व्यवस्थित किया जा रहा है। सीएमओ श्रीमती पटले के साथ उपयंत्री दीक्षा तिवारी द्वारा राखी बाजार का निरीक्षण किया गया। सीएमओ श्रीमती पटले द्वारा निरीक्षण के दौरान व्यापारियों की समस्याओं का भी समाधान किया गया। राजपूत ने बताया कि राखी बाजार की लगातार मानिटरिंग की जा रही है। साथ ही बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे ठेले लगाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को भी समझाइश दी जा रही है। उन्हें हटाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राजस्व शाखा की टीम भी मौजूद थी।

हर्षोल्लास से मनाएं त्यौहार

राखी बाजार को व्यवस्थित करने के लिए नगरपालिका द्वारा व्यवस्था बनाई जा रही है। सभी लोग मिलकर जुलकर नगरपालिका की टीम का सहयोग करें। रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाएं। राखी बाजार में यहां वहां ठेले खड़े न करें। यातायात व्यवस्था सुगम बनी रहे इस बात का ध्यान रखें।

नीतू महेंद्र यादव
अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम्

About The Author

Leave a Reply