Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

केन्द्रीय जेल में जिला चिकित्सालय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

1 min read

नर्मदापुरम । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल एवं जेल मुख्यालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के खण्ड ‘अ’ में निरुद्ध बंदियों हेतु जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष द्वारा एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम मन कक्ष से डॉ. धनेश मिश्रा DRP/ Psysician सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट), श्रीमती निधि पटवा नर्सिंग ऑफिसर द्वारा जेल में परिरुद्ध 40 पुरुष बंदी एवं 10 महिला बंदी कुल 50 बंदियों की स्क्रीनिंग की गई एवं परामर्श दिया गया स्क्रीनिंग किये गए बंदियो में से मनोरोग हेतु पॉजिटिव 06 बंदियों को चिकित्सक द्वारा पूर्व से उपचार दिया जा रहा है।

आयोजित शिविर के दौरान जेल अधीक्षक श्री संतोष सिंह सोलंकी, उप अधीक्षक श्री प्रहलाद सिंह बरकडे, अष्टकोण अधिकारी श्री हितेश बंडिया, जेल चिकित्सक डॉ. विपिन अहिरवार, मेलनर्स श्रीमती इंदुराज साहु एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर कार्यक्रम संचालन के लिए सुश्री नाजिया सिद्धिकी (क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट) जिला चिकित्सालय मन कक्ष नर्मदापुरम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

About The Author

Leave a Reply