NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मल्हनवाडा में बाइक और ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर

रिपोर्टर राजकुमार पटेल :

बनखेड़ी। ग्राम मल्हनवाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऑल्टो कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गई। बता दें कि घायलो में अर्जुन पिता राधेश्याम राय बनखेड़ी निवासी को सिर, माथा, पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं उनकी पत्नी बबीता राय को भी एक हाथ में गंभीर चोट आई है। यह दोनों अपनी मोटरसाइकिल नंबर एमपी 05 एमएफ 8253 से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ऑल्टो कार एमपी 21 सीए 0534 नंबर की गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें ऑल्टो सवार विनोद पिता कोदूलाल मेहरा सालीचौका निवासी को भी सिर में गंभीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार कार में घुस कर सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरे, जबकि कार के सामने का हिस्सा और शीशे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए एम्बुलेंस 108 की गाड़ी से तीनों घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर धर्मेंद्र मांझी ने तीनों की हालत गंभीर बताकर उन्हें रेफर कर दिया।

About The Author

Leave a Reply