Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

लक्ष्मी नारायण यज्ञ का भूमि पूजन संपन्न

1 min read

सोहागपुर। समूचे क्षेत्र के विकास, उन्नति एवं समृद्धि के उद्देश्य को लेकर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी चतुर्थ वर्ष में यज्ञ का आयोजन शंकर मंदिर मेला परिसर में होने जा रहा है, समिति के अधिवक्ता शिवकुमार पटेल ने बताया 2 मई से 12 मई 2025 तक श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन शंकर मंदिर मेला परिसर में होगा।11 दिवसीय इस आयोजन में दिन के समय में श्रीमद् भागवत कथा व रात्रि में श्री राम कथा होगी।शंकर मंदिर के इस मेला परिसर में 41 वर्षों के बाद यज्ञ होने जा रहा हे।जिसका वैदिक रीति से आज भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ पूजन के इस कार्यक्रम में यज्ञ आचार्य विकास शर्मा,आचार्य अरविंद सहरिया ने संपन्न कराया।जिसमें मुख्य यजमान के रूप में धनसिंह रघुवंशी पटवारी ने सपत्नीक उपस्थित रहकर पूजा की।इस अवसर पर प्रमुख रूप से बालपुरी गोस्वामी, माधव भावसार,समाजसेवी कृष्णा पालीवाल,जीवन दुबे,गजेंद्र सिंह चौधरी,अधिवक्ता शिव कुमार पटेल, बृजकिशोर शर्मा, शिरीष तिवारी, ज्ञानी सुरजीत सिंह, पोप सिंह विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा, गोविंद शर्मा, रामभरोस रघुवंशी,करण सिंह सराठे, अखिलेश मालवीय, सुरेंद्र मालवीय,द्वारका मेहरा,सतीश नामदेव, संदीप रघुवंशी, अन्ना काका, विनीत शर्मा, आशीष पुरोहित, विजेंद्र राजपूत, नीलम पटेल, मुट्ठा प्रजापति, लक्ष्मण सिंह रघुवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply