नपा से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त, सभी ने दी शुभकामनाएं
1 min read
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। नगरपालिका से दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, नपा के अधिकारी और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हुए दोनों कर्मचारियों को पुष्प माला पहनाकर उनको शुभकामनाएं दी।
नपा के योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नगरपालिका सभाकक्ष में सेवानिवृत्त समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सरोज आचार्य द्वारा नपा में 31 वर्ष सेवाएं एवं अशोक देवीदास गुर्जर द्वारा 36 वर्ष सेवाएं देने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त समारोह में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, पार्षद राहुल गौर, संदीप ठाकुर,पूर्व पार्षद तेजकुमार गौर और नगरपालिका के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...

