Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने की भगवान चित्रगुप्त और कलम दवात की पूजा, हुआ प्रसाद वितरण 

1 min read

नर्मदापुरम । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में कायस्थ समाज के सभी पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही कलम दवात की भी पूजा की गई। इस अवसर पर भगवान चित्रगुप्त के विषय में सभी ने विचार रखे। मुख्य जजमान के रुप में  प्रखर समाजसेवी अश्वनी वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी रश्मि वर्मा वरिष्ठ महिला विकास अधिकारी को बनाया गया। इनके द्वारा पूजा अर्चन हवन एवं विधि विधान से पूजन पाठ विद्वान पंडित दीपक पाठक द्वारा कराया गया। कथा पोती का वाचन किया गया। भगवान चित्रगुप्त के विषय में विस्तार से सभी को बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव अश्विनी वर्मा,अभय वर्मा, मनोज वर्मा आशीष श्रीवास्तव, सी बी खरे, केशव देव वर्मा, माधवदेव वर्मा, विजय वर्मा, अशोक वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा हेमंत श्रीवास्तव, अभय प्रकाश श्रीवास्तव , प्रत्यक्ष खरे , रावत प्रसाद , आदित्य , जिला अध्यक्ष ज्योति वर्मा , मंजू श्रीवास्तव, प्रीति खरे , सुमन वर्मा, रश्मि वर्मा,  गुनगुन खरे , अदिति वर्मा ऊषा वर्मा, ईरा वर्मा, पावनी  वर्मा अदिति वर्मा रश्मि सक्सेना अनीता वर्मा, शीतल श्रीवास्तव, सारिका सक्सेना ,रीना श्रीवास्तव ममता तिवारी सामाजिक लोग और अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए  ।

100 साल पुराने मंदिर में वर्षों से हो रही पूजा अर्चना

चित्रगुप्त मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है। यहां पर 70 से 80 साल से प्रतिमा की पूजा की जा रही है। यहां सभी की मनोकामना पूरी होती है। भाई दूज के मौके पर यहां भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती है और कलम दवात की पूजन कर प्रसाद वितरण किया जाता है।कायस्थ समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी भारी संख्या में उपस्थित हुए। इसके साथ ही यहां पर समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

About The Author

Leave a Reply