Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

17 को कमेडी नाइट फेम सुनील पाल और हिमांशू बवंडर गुदगुदाएंगे तो 18 को अल्ताफ राजा बिखेंगे स्वर लहरियां मेले में 18 को गूंजेगा तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम्। नगरपालिका द्वारा आयोजित संत शिरोमणी श्री रामजी बाबा मेला अपना पूर्ण आकार ले चुका है। चहुंओर रंगबिरंगी रोशनी से समूचा मेला स्थल जगमगा उठा है। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए स्टेज पर प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए कमेडी नाइट के प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुनील पाल और हिमांशु बबंडर 17 को अपनी कला से श्रद्धालुओं को गुदगुदाएंगे। वहीं 18 को तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे फेम अल्ताफ राजा अपनी सुर लहरियों से मेले को गुंजायमान करेंगे।
मेला प्रभारी योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में मेले को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।* श्री सोनी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन रंगारंग और संस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिनमें 19 को साहिल सोलंकी इंडियन आइडिल फेम साहिल सोलंकी, 20 फरवरी को भजन गायिका अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं 21 को वाली ठाकरे देवी जागरण, 22 को आर्केस्ट्रा नाइट, 23 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और 24 फरवरी को सदाबहार गीत संध्या होगी। इसके अलावा 18 को कबड्डी का आयोजन एसएनजी स्टेडियम में होगा तो वहीं 20 फरवरी को दंगल का आयोजन एसएनजी स्टेडियम में किया जाएगा। इसी तरह 23 फरवरी को नर्मदा महाविद्यालय में विशाल बैलगाड़ी दौड़ होगी।

About The Author

Leave a Reply