16 वे वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुई नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव

नर्मदापुरम्। 16 वे वित्त आयोग की बैठक का आयोजन भोपाल की ताज होटल बैठक में किया गया था। बैठक में नगर निगम महापौर और नगरपालिका अध्यक्षों से फंड के संबंध में जानकारी ली एवं सुझाव आमंत्रित किए गए। इस बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव भी शामिल हुई और वित्त के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही फंड से संबंधित विभिन्न प्रकार के सुझाव दिए गए।
ध्यान रहे कि वित्त आयोग बैठक में प्रदेश के 4 नगर निगम महापौर और 4 नगरपालिका अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव भी शामिल थीं।
Related posts:
मध्य प्रदेश राशन दुकान संचालक विक्रेता तुलावटी जनकल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद माया ...
July 12, 2025मध्य प्रदेश
देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पुनः विश्वगुरु के पथ पर अग्रसर है : सांसद दर्शन सिंह च...
July 12, 2025मध्य प्रदेश
कोरीघाट पर एचआईवी जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित
July 12, 2025मध्य प्रदेश