Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नरवाई में लगाई आग, खेत में रखा 10 ट्राली भूसा जलकर खाक, किसान ने की कार्रवाई की माँग , थाना प्रभारी को दिया आवेदन  

1 min read

नर्मदापुरम। शहर के समीपस्थ ग्राम डोलरिया में एक खेत में नरवाई जलाने पर पड़ोसी किसान का 10 ट्राली बना बनाया भूसा आग के हवाले हो गया। किसान ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार  किसान जितेन्द्र सिंह राजपूत पिता लीलाधर सिंह राजपूत निवासी ग्राम डोलरिया ने पड़ोसी किसान पर नरवाई में आग लगाने की शिकायत की । किसान जितेंद्र का कहना है कि उनके खेत में  दस ट्राली भूसा बना रखा था जो जलकर खाक हो गया। किसान जितेंद्र ने बताया कि खेत पड़ोसी किसान अनिल सिंह भदोरिया व अशोक भदोरिया उन्हीं के खेत में नरवाई में आग लगा रहे थे और देखते ही देखते आग बाजू के खेत में भी फेल गई जिसके कारण जितेन्द्र के खेत में 10 ट्राली भूसा जल गया । राजपूत का कहना है कि जब उन्होंने पता लगाया कि पड़ोसी भूरा यादव , शैलेन्द्र राजपूत, पप्पू सूर्यवंशी व अन्य किसान ने बताया कि तुम्हारे पड़ोसी ने उनके खेत में आग लगाई थी वो आग उनके खेत में फैल गई और जो भूसा पड़ा था जल गया। किसान जितेंद्र ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। गौरतलब है कि शासन के नियम अनुसार नरवाई में आग लगाना नियम के विरुद्ध है। किसान जितेंद्र ने भूसा नष्ट होने पर भरपाई व मुआवजा दिलवाने की मांग की है।

तीन दिन से जा रहे थाने नहीं हो रही सुनवाई

जितेंद्र का कहना है कि वे विगत तीन दिनों से लगातार कार्रवाई को लेकर थाने जा रहे हैं,  लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई । इसको लेकर वे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं । उनके द्वारा बनाया भूसा नष्ट हो गया है । उनका कहना है कि अब तक नरवाई में आग लगाने वालों पर कर कार्रवाई नहीं की गई

 

About The Author

Leave a Reply