भाजपा के पूर्व कार्यालय मंत्री श्री तिवारी की माता जी का निधन, पंचतत्व में विलीन
नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यालय मंत्री सुधीर तिवारी की माता जी का आकस्मिक निधन हो गया । वे 89 वर्ष की थीं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया। उन्हें उनके बड़े बेटे सेवानिवृत शिक्षक संजय तिवारी ने मुखाग्नि दी। श्रीमती चंदा तिवारी प्रखर समाजसेवी थीं । लंबे समय से वे अस्वस्थ थीं । श्रीमती तिवारी का समाज में बड़ा सम्मान था, वे मिलनसार थीं। श्रीमती तिवारी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है । उनके बेटे संजय तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, रवींद्र तिवारी और सुधीर तिवारी हैं। उनकी शव यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक लोग , व्यापारी और शहर के विशिष्ट जन मौजूद थे। इस दौरान 2 मिनट का मौन रख उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
Related posts:
शातिर चोर 24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में चोरी गया मसरुका 1,50,000/- रुपये बरामद
July 15, 2026मध्य प्रदेश
06 लाख कीमती जनरेटर चोरी करने वाले शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में
July 15, 2026मध्य प्रदेश
हजरत गौरी शाह मजार बागरातवा मे तोडफोड करने वाला आरोपी को माखन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
July 12, 2026Uncategorized
