NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गुडी पडवा पर होगा अ.भा. कवि सम्मेलन।

नर्मदापुरम। नर्मदा आव्हान सेवा समिति नर्मदापुरम व्दारा 21 वर्षों की भाँति इस वर्ष भी नवसंवत्सर, गुडीपडवा के पावन अवसर अखिल कवि सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय लिया।

समिति प्रमुख केप्टिन करैया ने बताया की उक्त आयोजन की नीव वरिष्ठ कवि स्व. संतोष इंकलाबी ने रखी थी। आज वह हमारे बीच नही है परन्तु उनकी स्मृति मे हम आज भी इंकलाबी जी व्दारा स्थापित किया अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की परम्परा का निर्वहन निरंतर करते आ रहे है।

श्री करैया ने बताया की समिति द्वारा नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या, चैत्र अमावस्या के पावन अवसर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी साहित्यक आयोजन की श्रंखला में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 18 मार्च को रात्री 9 बजे से सेठानी घाट पर किया जा रहा है।

समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी हंस राय ने बताया कि इस अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न अंचलों से ख्याति प्राप्त कवियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *