Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एफएमसी कंपनी ने बांटे विजेता किसानों को पुरस्कार 

1 min read

संवाददाता विकास गौतम पिपरिया : कीटनाशक दवाओं का निर्माण करने वाली एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कोराजन से जीत योजना के विजेता किसानों को पुरस्कार वितरित किए गए। पास के ही गांव नीमनमूढ़ा नर्मदापुरम में कंपनी की ओर से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

आयोजन में एफएमसी कंपनी के अधिकारी के रूप में आरएम राजेश शर्मा, एएमएम रामबाबू नागर, टीएम योगेश यादव, देवी सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे। बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों को पुरस्कार के बारे में बताया गया। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि कोराजन से जीत योजना में किसानों के द्वारा खरीदी करने पर स्क्रैच किया जाना था उसी से विजेता किसानों का चयन किया गया है।

कंपनी के द्वारा प्रथम विजेता गोविंद पटेल नीमनमूढा को रॉयल एनफील्ड बुलेट गाड़ी, द्वितीय विजेता राम भार्गव शोभापुर को लैपटॉप और तृतीय विजेता नवीन पटेल जमाड़ा को वॉशिंग मशीन उपहार स्वरूप दी गई है। कंपनी ने सभी किसानों के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

About The Author

Leave a Reply