मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर के आयोजन जारी
1 min read
जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत वार्डों में नगरपालिका द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। बुधवार को वार्ड क्रमांक 19 में लगाए गए शिविर में नागरिकों की समस्या का समाधान किया गया।
शिविर प्रभारी जयंत यादव ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर वार्डवार शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां नागरिकों की समस्या का समाधान किया गया। शिविर में सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, संदीप यादव, सुनीता संतोरे, शेख जावेद, मुकेश कदम आदि उपस्थित रहे। वृद्धा पेंशन, संबल कार्ड और आयुष्मान की समस्या का समाधान किया गया।
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नागरिकों से आग्रह किया है कि नागरिकों की समस्या के समाधान करने हेतु शिविरों का आयोजन मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत किया जा रहा है। नागरिक से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर अपनी समस्या का समाधान कराएं।

