यात्री बसों में अधिक किराया लेने पर होगी कार्यवाही
नर्मदापुरम। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के परिपालन में दीपावही त्योहार को लेकर बस चालकों तथा स्वामियों को बस स्टैंड नर्मदापुरम पर सुरक्षित परिवहन हेतु विभिन्न निर्देश एवं समझाइश दी गई। बसों में अग्निशामक यंत्र, मेडिकल बॉक्स तथा इमरजेंसी दरवाजे को दुरुस्त रखने तथा किराया सूची लगाने के निर्देश दिए गए। यात्रियों से अधिक किराया नहीं लेने को सख्त निर्देश दिए गए तथा शिकायत प्राप्त होने पर कठोर करवाई की सख्त निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान सड़क पर निजी वाहनों के द्वारा भी अधिक परिवहन किया जाता है, इस हेतु बस चालकों को अधिक तेज गति तथा लापरवाही से बस ना चलाने के निर्देश दिए गए।
Related posts:
प्रधानमंत्री कार्यकाल के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्त्ता करें 12-12 पौधों क...
June 8, 2026मध्य प्रदेश
श्रीमद् भागवत कथा में अमर कथा और माता कुंती के प्रसंग से भाव विभोर हुए श्रद्धालु
June 8, 2026मध्य प्रदेश
चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, समाजसेवी श्री वर्मा ने दी स्वच्छता की सीख,नर्मदा क...
June 8, 2026मध्य प्रदेश
