Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद ने आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्टरी) इटारसी प्रबंधन की बैठक ली।

1 min read

नर्मदापुरम /इटारसी।आयुध निर्माणी (ऑर्डनेंस फैक्ट्री) में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने प्रबंधन एवं कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।नारोलिया ने कहा- आयुध निर्माणी की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग दिया। बैठक में आयुध निर्माणी रहवासी क्षेत्र, बाजार क्षेत्र, कर्मचारी हित, स्वछता, स्वास्थ्य, अनुकंपा नियुक्ति, निर्माण कार्यों सहित अन्य विषयों पर प्रबंधन से सार्थक चर्चा हुई।प्रबंधन ने निर्माणी क्षेत्र में आने वाली विभिन्न समस्याओं के निराकरण का आग्रह किया। बैठक में मुख्य महाप्रबंधक (GM) श्री आलोक कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक श्री प्रवीण कुमार, संयुक्त महाप्रबंधक श्री आशीष शर्मा, उप-प्रबंधक श्री गिरीश पाल, भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारिगण अमित बाजपेई जेसीएम बीएमएस, अतुल सिंह अध्यक्ष, कुलदीप चौधरी महामंत्री, नरेंद्र मेघवाल कार्यकारी अध्यक्ष, राजेश रोशन, सुखविंदर सिंह जेसीएम सदस्य,

श्रीकृष्ण शर्मा, योगेश पटेल, अनिल कुमार कार्यसमिति सदस्य एवं सावन सिंह रावत, ZRUCC सदस्य श्री राजा तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सोनू दीक्षित, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामफल पटेल, शिवाजी महोबिया, राकेश चौरे, सोनू पाल अन्य अधिकारीगण, भारतीय मजदूर संघ के सदस्य मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें