NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम कोटा, सोनतलाई में श्री हनुमान दादा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

आनंद नामदेव

श्री रामनवमी के पावन अवसर पर विश्व कल्याण की भावना से ग्राम कोटा, सोनतलाई (तहसील इटारसी) में श्री हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई। श्रीमती रेखा मालवीय ने बताया कि भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी की स्थापना ग्राम के ही निवासी मालवीय परिवार द्वारा की गई।

इस पुण्य कार्य में सुरेन्द्र मालवीय, श्रीमती रेखा मालवीय, रजत मालवीय, सृष्टि राय, श्राविन राय, देवेन्द्र मालवीय, कमलेश मालवीय, योगेन्द्र मालवीय, श्रीमती माया मालवीय, सुषमा मालवीय, श्रीमती ममता मालवीय, सार्थक मालवीय, सोमिल मालवीय, श्री राजकुमार मालवीय, श्री मुकेश मालवीय, श्री राजेश मालवीय, श्रीमती प्रीति मालवीय, श्रीमती राखी मालवीय एवं श्री गोविंद ठाकुर सहित अनेक जनों ने सहभागिता की।
प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं परिजन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply