पैसे ट्रांसफर करते समय देखा पासवर्ड , फिर मोबाइल लेकर ट्रांसफर कर लिए 40 हजार और ले भागा मोबाइल
1 min read
नर्मदापुरम। शहर में मंगलवार को एक युवक के साथ धोखाधड़ी हो गई। उसके मोबाइल से पासवर्ड देखकर बदमाश 40 हजार ट्रांसफर कर मोबाइल लेकर भाग गया। इसको लेकर फरियादी ने थाना प्रभारी को आवेदन पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। विजय कुमार यादव मालाखेड़ी निवासी ने बताया कि उसके मोबाइल से किसी ने 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए हैं । बताया जाता है कि कहीं वह मोबाइल चला रहा था और किसी को अपने पैसे ट्रांसफर कर रहा था । इस बीच कोई व्यक्ति उसके बाजू में खड़ा होकर उसका मोबाइल चेक कर रहा था और उस व्यक्ति ने मोबाइल पर उसका पासवर्ड देख लिया। इसके बाद मोबाइल छुड़ाकर अपने खाते में 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए । विजय कुमार ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर इसकी शिकायत की और बदमाश पर कार्रवाई की मांग की है । विजय कुमार ने बताया कि जो नंबर गुम हो गया है वह 62663 60043 है जो मोबाइल बदमाश लेकर भाग गया है।
