Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

1 min read

नर्मदापुरम। शासकीय कार्यालयों में 31 मार्च 2025 से ई-ऑफिस प्रणाली लागू किया जाना है। जिले में ई ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार जिला स्तर पर स्थित कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ई दक्ष केंद्र नर्मदापुरम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को ई-कार्यालय प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण 03 मार्च से प्रारंभ होकर 21 मार्च 2025 तक विभागवार संचालित होगा।

डी.आई.ओ. एन.आई.सी. मनीष गुणवान,जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस संदीप चौरसिया एवं सहायक प्रबंधक ई-गवर्नेंस रफीक खान द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत विभिन्न प्लेटफार्म के विभिन्न कार्यों तथा उनके उपयोग के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। प्रशिक्षण में ई-ऑफिस का परिचय व उपयोग, दस्तावेज तैयार करना व अनुमोदन प्रक्रिया, रिपोर्टिंग व फाइल ट्रैकिंग, सुरक्षा उपाय व गोपनीयता इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में रफीक खान ने बताया कि विभागों में कार्यप्रणाली को डिजिटल और कुशल बनाने के उद्देश्य से ई-ऑफिस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ई-ऑफिस प्लेटफ़ॉर्म का सही और प्रभावी उपयोग सिखाया जा रहा है, ताकि कार्यों को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जा सकें। इससे कागजी प्रक्रिया में कमी लायी जा सकेगी।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें