Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद ने भोपाल तिराहा से बुधनी तक बनने वाली सड़क एवं नर्मदा ब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-

नर्मदापुरम । गुरुवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया जी ने नर्मदापुरम के भोपाल तिराहा से बुदनी तक जाने वाले पहुंच मार्ग एवं नर्मदा ब्रिज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सड़क एवं नव निर्मित ब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्धारित मापदंड एंव उच्च गुणवत्ता से कार्य कराए जाने के निर्देश दिए।बताया गया की उक्त नई रोड सीधे बुदनी को कनेक्ट करेगी। नर्मदा नदी पर जो सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है उक्त निर्माण कार्य की लागत 129.68 करोड रुपए है। ब्रिज की लंबाई 780.80 मीटर एवं पुल की चौड़ाई 12 मीटर है। ब्रिज की ऊंचाई 21 मीटर है जो की पुराने पुल से 1 मीटर अधिक है। ब्रिज का कार्य लगभग लगभग पूर्ण हो चुका है। सड़क का कार्य प्रगति पर है। एसडीओ ब्रिज कॉरपोरेशन आत्माराम मौरे ने बताया कि इस पुल एवं सड़क के बनने से नर्मदापुरम से सीहोर जाने वालों को लाभ होगा, साथ ही नर्मदापुरम से आम जनों को भी आने जाने में सुविधा होगी। इसके साथ ही सलकनपुर जाने के लिए भी इस पुल का उपयोग किया जाएगा। पुल का एवं सड़क का कार्य जल्दी ही पूर्ण हो जाएगा। राज्यसभा सांसद ने निर्देश दिए की ब्रिज पुरी गुणवत्ता के साथ बनाई जाए। निर्धारित मापदंड का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया,मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, एसडीओ ब्रिज कॉरपोरेशन  आत्माराम मौरे, सब इंजीनियर  नागेश दुबे, कंसल्टेंसी से रेजिडेंट इंजीनियर  प्रमोद पांडे, असिस्टेंट रेजिडेंट इंजीनियर सौरभ सैनी, ठेकेदार की तरफ से प्रोजेक्ट इंजीनियर विक्रम तोमर , अतुल भंडारी, सचिन तोमर , धर्मेंद्र जाट, विशाल दीवान, सुमित गौर अन्य लोगों के साथ आधिकारिक कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply