Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अब नए लुक में दिखेगा नर्मदापुरम् चौक चौराहों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से बदलेगी नगर की सूरत

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण:-
नर्मदापुरम्। लगातार नगर का विस्तार हो रहा है जिसके चलते बढ़ते यातायात दबाव के कारण नगर में यातायात की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर में चौक चौराहों पर लगने वाला जाम एक बड़ी चुनौती उभर कर सामने आया था। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका की कमान संभालने के बाद सबसे पहले इस चुनौतीपूर्ण समस्या पर काम किया गया। नगर के महत्वपूर्ण चौराहे मीनाक्षी चौक, एनएमवी चौराहा और भोपाल तिराहे का चौड़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इससे न केवल यातायात सुचारू होगा बल्कि नगर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इस मां नर्मदा जयंती पर नगर का भव्य स्वरूप उभर कर सामने आ रहा है। जितनी भी अन्य समस्याएं हैं उनका भी जल्द निदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मीनाक्षी चौक सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। यातायात दबाव होने से हर कभी जाम की स्थिति बनती है। जिसका निदान उसके चौड़ीकरण से संभव था। आज मीनाक्षी चौक का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो कि पूर्णता की ओर है।
एवं एनएमवी कालेज का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। यहां शैक्षणिक संस्था होने से छात्र-छात्राओं का आना लगा रहता है। चौड़ीकरण जाने से यातायात व्यवधान समाप्त होगा।
प्रवेश द्वार पर स्थापित होगी मां नर्मदा की प्रतिमा

भोपाल तिराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नगर का प्रवेश होने के कारण यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। तिराहे पर भव्य स्वागतद्वार बनेगा। मां नर्मदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा लाल पत्थर से कोट कर भव्य बनाया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply