Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पिपरिया जिला की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,14 से शुरू होगी भूख हड़ताल

1 min read
पिपरिया जिला की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,14 से शुरू होगी भूख हड़ताल

पिपरिया जिला की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में सौंपा ज्ञापन,14 से शुरू होगी भूख हड़ताल

14 से शुरू होगी भूख हड़ताल संवाददाता विकास गौतम : पिपरिया जिला बनाओ अभियान समिति के बैनर तले सोमवार को तहसील कार्यालय पर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया जिसमें पिपरिया को जिला बनाने की मांग के साथ क्षेत्र और प्रशासन को होने वाले लाभों के बारे में बिंदु वार बताया गया ।

गौरतलब हो की पिछले तीन दशकों से पिपरिया तहसील को जिला बनाने की मांग विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार उठाई जा रही है इसके तहत हस्ताक्षर अभियान पोस्टर अभियान, टॉक शो,रैली आदि का आयोजन विगत वर्षों से लगातार किया जा रहा है उसके बावजूद भी पिपरिया जिला की मांग को सत्ता दल द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह द्वारा कई नए-नए जिलों का गठन कर दिया गया है जो की पिपरिया से काफी छोटे हैं ऐसे में स्थानीय जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है ।

समस्त नागरिकों को कहना है की पिपरिया के जिला बनने से क्षेत्र के स्थानीय समेत कई सुदूर गांव के लोगों को लाभ होगा जिन्हें जिला मुख्यालय 100 से 150 किलोमीटर दूर पड़ता है ।

जिला बनाओ अभियान समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि जल्दी पिपरिया को जिला नहीं बनाया जाता तो क्षेत्र की जनता को भूख हड़ताल आमरण अनशन से लेकर चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होना पड़ेगा ।।

About The Author

Leave a Reply