बीजेपी के बाद टिकट की चाह में कांग्रेस के इच्छुक प्रत्याशियों ने पहुंचना शुरू किया भोपाल, पेश कर रहे हैं अपनी दावेदारी, अंबेडकर वार्ड से पार्षद पति एवं नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील ठाकुर मिले कांग्रेस मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से
1 min read
संवाददाता विकास गौतम पिपरिया मध्य प्रदेश की आरक्षित सीटों में से एक पिपरिया विधानसभा से दोनों दलों से कई इच्छुक प्रत्याशी जता रहे हैं चुनाव लड़ने की इच्छा आलाकमान से हो रहे हैं रूबरू इसी कड़ी में कांग्रेस से युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं अंबेडकर वार्ड से पार्षद पति सुनील ठाकुर पहुंचे भोपाल मिले पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से, उन्हें जताई अपनी चुनाव लड़ने की मंशा, सौपा अपना बायोडाटा जानकारी के लिए बता दें नगरीय निकाय चुनाव में करीब 20 साल से अंबेडकर वार्ड में भाजपा का कब्जा था परंतु इस चुनाव में सुनील ठाकुर ने अपनी पत्नी शिवानी नागफूले को कांग्रेस पार्टी से जीत दिलाई, एवं वह स्वयं नगर युवक कांग्रेस अध्यक्ष हैं और युवाओं में अपनी अच्छी पेठ रखते हैं एवं युवा होने के चलते वह अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वही खेलकूद से जुड़े होने के चलते अधिकतर ग्रामों में उनकी अलग छवि है


