Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मुख्य अतिथि

1 min read

नर्मदापुरम।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागलखेड़ी में शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग द्वारा संचालित “स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026” के अंतर्गत शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती नारोलिया ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण परिवारों को उनके आवास का वैधानिक स्वामित्व अधिकार प्रदान कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों के वर्षों पुराने सपने को साकार किया जा रहा है और उन्हें उनके अधिकारों का कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार काम कर रही है और स्वामित्व योजना उसी संकल्प का सशक्त उदाहरण है।

कार्यक्रम में कुंवर सिंह यादव, सत्यनारायण पाराशर, जनपद उपाध्यक्ष लालचंद यादव, विपिन यादव, मनीष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, सुनील परते, तहसीलदार श्रीमती सुनीता साहनी, पटवारी अशरफ खान, सरपंच रामभरोस यादव, कैलाश यादव, उपयंत्री राजेश साकलले, एडीईओ सुश्री पल्लवी कीर,  दामोदर यादव, सचिव राजेंद्र कुमार दुबे, पूनम यादव, शिवप्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

About The Author

आपसे छूटी खबरें