अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 7 वाहन जप्त
1 min read
नर्मदापुरम । कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध एवं ओवरलोड रेत परिवहन में संलिप्त कुल 7 वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिज विभाग द्वारा सिवनी मालवा में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। इसी प्रकार नर्मदापुरम में डंपर क्रमांक MP04HE3784 एवं MP04HE1958 तथा इटारसी में डंपर क्रमांक MP04BB8391 एवं MP04WB7191 को रेत का ओवरलोड परिवहन करते हुए जप्त किया गया।
इसके अतिरिक्त ग्राम जासलपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा तहसील माखननगर के ग्राम मोहासा से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया है। जप्त किए गए सभी वाहनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
