Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

11 दिनों में 1,831 चालान, ₹7,75,600 का समन शुल्क; 423 प्रकरणों में लाइसेंस निलंबन हेतु कार्रवाई

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा दिनांक 28 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस. थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना भी रहा।

अभियान के अंतिम दिन की कार्रवाई

अभियान के अंतिम दिन जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 161 चालान किए गए तथा ₹55,900 समन शुल्क वसूला गया।

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 121 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹36,300 का समन शुल्क वसूला गया।

बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वाले 28 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर ₹14,000 का समन शुल्क वसूला गया।

ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु कुल 50 प्रकरण क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को भेजे गए, जिनमें 48 पीओएस मशीन तथा 02 पत्र के माध्यम से प्रेषित किए गए।

अन्य चालानी कार्रवाई: कुल चालानों में शेष 12 चालान तथा ₹5,600 का समन शुल्क अन्य यातायात उल्लंघनों से संबंधित है।

अंतिम दिन 08 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें एक स्कूल/कॉलेज के 40 विद्यार्थियों तथा अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से 370 नागरिकों एवं लाभार्थियों को जागरूक किया गया।

संपूर्ण 11 दिवसीय अभियान की उपलब्धियां

दिनांक 28 सितंबर से 08 अक्टूबर 2026 तक अभियान के दौरान जिले में निम्नानुसार कार्रवाई की गई प्रवर्तन एवं चालानी कार्रवाई कुल चालान: 1,831 , कुल समन शुल्क: ₹ गणना: ₹7,75,600 बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कार्रवाई: 1,299 चालान एवं बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने पर कार्रवाई: 375 चालान अन्य यातायात उल्लंघनों पर कार्रवाई: 157 चालान लाइसेंस निलंबन हेतु RTO को भेजे गए प्रकरण: 423

कुल जागरूकता कार्यक्रम: 91

स्कूल/कॉलेजों में 19 कार्यक्रम आयोजित किये गए जिस में 2275 विद्यार्थी द्वारा अन्य स्थानों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम कर आम नागरिक तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जागरूकता कार्यक्रमों में हेलमेट एवं सीटबेल्ट की उपयोगिता, यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव में जनभागीदारी की भूमिका को रेखांकित किया गया।

पुलिस अधीक्षक की समस्त नागरिकों से अपील

सुरक्षा आपकी, प्राथमिकता हमारी: हेलमेट और सीटबेल्ट केवल चालान से बचने के साधन नहीं हैं, बल्कि ये दुर्घटना के समय आपकी और आपके परिवार की जान बचाने वाले सुरक्षा कवच हैं सहयोग करें हम आपसे अपील करते हैं कि जब भी आप वाहन चलाएँ, तो स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।

साइकृष्णा एस थोटा, पुलिस अधीक्षक

उप पुलिस अधीक्षक यातायात की अपील

पुलिस मुख्यालय के आदेश पालन में जारी यह विशेष अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नर्मदापुरम पुलिस की नियमित चेकिंग और दंडात्मक कार्यवाही भविष्य में भी सघन रूप से जारी रहेगी और किसी भी अभियान की सफलता लोगों के सहयोग और जागरूकता पर निर्भर करते हैं इसलिए जनजागरुकता अभियान सतत रूप से जारी रखा जाएगा

संतोष मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात

 

About The Author