राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया चार दिवसीय मंगोलिया दौरे पर, विश्व महिला सांसद फोरम में भाग लेंगी।
1 min read
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया चार दिवसीय राजकीय दौरे पर पूर्वी एशियाई देश मंगोलिया जाएंगी।
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया डिवीजन के अनुसार, मंगोलिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री खुरेलसुख उखना की अध्यक्षता में 12 से 13 अक्टूबर 2026 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबातर में ‘विश्व महिला सांसद फोरम’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस अंतरराष्ट्रीय फोरम का विषय “निर्णय लेने की प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व से प्रभाव तक” (From Representation to Influence in the Decision-Making Process) रखा गया है।
इस प्रतिष्ठित फोरम में भारत देश से 03 महिला सांसद भाग लेंगी। जिसमें मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी को शामिल किया गया है।
