Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आयुर्वेद दिवस के पूर्व आयुष विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

1 min read

नर्मदापुरम। 23 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले आयुर्वेद दिवस के पूर्व आयुष विभाग, नर्मदापुरम जिले में विभागीय स्तर पर आयुष चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा विभिन्न जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को आयुर्वेद की उपयोगिता, रोगों की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली, आहार-विहार, योग एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

आयुष विभाग, नर्मदापुरम के आयुर्वेद दिवस नोडल अधिकारी डॉ. ए. के. पुष्कर विशेषज्ञ आयुर्वेद ने बताया कि जिला आयुष अधिकारी डॉ.एस. आर. करोंजिया के निर्देशन में 23 सितंबर 2026 को आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन आयुष विंग (आयुर्वेद) जिला चिकित्सालय परिसर में किया जाएगा। शिविर में आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किए जाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार चिकित्सा सेवाएं एवं आयुर्वेदिक औषधियों के संबंध में परामर्श तथा उपचार किया जाएगा।

डॉ. पुष्कर ने बताया कि आयुर्वेद दिवस का उद्देश्य आयुर्वेद की वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय उपयोगिता को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोगों से बचाव के लिए आयुर्वेद के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा रोगी की प्रकृति व वय के अनुरूप उन्हें व्यक्तिगत उपचार ( Personalised treatment ) करना है ।

 

About The Author