Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी की दबिश, स्कूल के सामने 56 लीटर कच्ची शराब जब्त की

1 min read

नर्मदापुरम। अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार सुबह कार्रवाई करते हुए 71 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि सेठ गुरु स्कूल के सामने कार्रवाई के दौरान रेवाराम पिता राधेश्याम केवट के कब्जे से 56 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) व 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
वहीं, अन्य कार्रवाई में 15 लीटर कच्ची शराब जब्त कर धारा 34(1) के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त शराब के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।
गौरतलब है कि मंगलवार को महिलाओं और बच्चों सहित हिंदू समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके अगले दिन आबकारी विभाग की कार्रवाई सामने आई है। विभाग के अनुसार अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author