NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा स्वच्छता कर्मियों को रैन कोट वितरित किए

नर्मदापुरम्। मंगलवार को नगरपालिका कार्यालय में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा समस्त स्वच्छता कर्मियों को रैन कोट वितरित किए गए। इस अवसर नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने कहा कि स्वच्छता कर्मी बेहद कर्मठ और ईमानदार हैं। अलसुबह से लेकर देर रात तक नगर की साफ सफाई व्यवस्था में लगे रहते हैं। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को समस्त स्वच्छता कर्मियों को रैन कोट का वितरण किया गया है।
रैन कोट वितरण के दौरान स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी, विशाल शर्मा, सतीष यादव, पार्षद सिमरन रैकवार पार्षद प्रतिनिधि अर्पित मालवीय आदि उपस्थित थे।

About The Author