NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लेकर न पा सी.एम.ओ ने अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली ।

नर्मदापुरम। सोमवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा समस्त शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने सीएम हेल्प लाइन से संबंधित समस्त शिकायतों का अधिकतम संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। बारिश को ध्यान में रखते हुए अलर्ट रहें। उन्होंने 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों से  चर्चा की। साथ ही तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, इंजीनियर्स मुकेश जैन, दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता, गौरव वर्मा, स्वच्छता शाखा से विशाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About The Author