धूमधाम और हर्षोल्लास से मनेगी संत राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती, होंगे कार्यक्रम
नर्मदापुरम।शहर में राठौर समाज द्वारा संत शिरोमणि राष्ट्रवीर दुर्गादास की 388 वीं जंयती का 13 अगस्त गुरुवार को धूमधाम से मनाई जाएगी।राठौर समाज के जिलाध्यक्ष सुनील राठौर ने बताया कि जयंती समारोह के अध्यक्ष केशवसिंह राठौर रहेगे। मुख्य कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से जगदीश मंदिर धर्मशाला पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बैतूल शिव प्रसाद राठौर, विशिष्ठ अतिथि श्याम सिंह राठौर राष्ट्रीय प्रवक्ता राठौर समाज ग्वालियर, विशेष अतिथि अनिल राठौर जिला अध्यक्ष राठौर समाज बैतूल, प्रेमशंकर (पिंकी) कोषाध्यक्ष राठौर समाज नर्मदापुरम और सुनील राठौर जिलाध्यक्ष राठौर समाज नर्मदापुरम सहित अन्य सामाजिक लोग और विशिष्ट जन शामिल होंगे। इस दौरान अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और दुर्गादास के बताए मार्ग पर चलने का आवाहन किया जाएगा।
