Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गोपालकुंज रसूलिया में बनेगी नाली और सड़क, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा की जनसुनवाई 

1 min read

नर्मदापुरम। नगरपालिका में प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई आम नागरिकों को त्वरित लाभ मिल रहा है। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा जनसुनवाई करते हुए 15 से अधिक आवेदकों की समस्याओं का निराकरण किया गया। गोपालकुंज रसूलिया वार्ड 23 की महिलाओं ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि हमारे वार्ड में नाली और सड़क निर्माण की आवश्यकता है। हमारे वार्ड की पेयजल की जांच की जाए। नपाध्यक्ष द्वारा आवेदन पर सुनवाई करते हुए तत्काल उपयंत्री को निर्देश दिए, उन्होंने आवेदक महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द ही आपकी कालोनी में सड़क और नाली का निर्माण होगा। पेयजल की जांच करने महिलाओं के लिए साथ ही जलप्रदाय शाखा की टीम को भेजकर उनकी समस्या का समाधान कराया जा रहा है।कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देश पर नपा में जनसुनवाई की जा रही है। गुरूवार को करीब 15 से अधिक आवेदन आए जिसमें पेंशन प्रकरण के आवेदन, पीएम आवास के आवेदन, राशन कार्ड समर्पण के थे। जिनका संतुष्टिपूर्ण समाधान किया गया। जनसुनवाई में उपयंत्री दीक्षा तिवारी, रीना गुप्ता, स्वच्छ भारत अभियान नोडल अनुराग तिवारी, पीएम आवास शाखा के दीपक गौर आदि उपस्थित थे।

About The Author