Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम/नई दिल्ली। संसद भवन एनेक्सी में आवास और शहरी मामलों की संसदीय स्थायी समिति की 23वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं समिति सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री Magunta Sreenivasulu Reddy ने की।

बैठक में ‘अमृत’ (AMRUT) मिशन के तहत शहरी पेयजल योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी ड्राफ्ट रिपोर्ट पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया, जिसे समिति ने सर्वसम्मति से अपनाया।

इसके अलावा, सरकारी आवासीय कॉलोनियों के पुनर्विकास तथा सरकारी आवासों की संख्या बढ़ाने के उपायों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी। बैठक में इन विषयों पर सदस्यों ने भी अपने सुझाव और विचार रखे।

About The Author