Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

गुरूपूर्णिमा पर नपा ने रौपे 251 पौधे, नपाध्यक्ष ने दिलाया वृक्षों के संरक्षण का संकल्प

1 min read

नर्मदापुरम। अमृत हरित महाअभियन के अंतर्गत गुरूपूर्णिमा के अवसर पर नगरपालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 14 में स्थित गुरू गोविंद सिंह पार्क में पौधरोपण किया। स्थानीय नागरिकों ने नपाध्यक्ष के साथ विभिन्न प्रजाति के करीब 251 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। डेएनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगर के समूचे रिक्त स्थानों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है।
पौधरोपण कार्यक्रम में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया गया कि गुरू गोविंद सिंह पार्क में रोपे गए पौधों का संरक्षण करें ।
पौधरोपण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि पंकज पांडे, अतुल भंडारी, सतीश यादव, वार्डवासी रामकुमार दुबे, पंकज बेन सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और नपा कर्मी उपस्थित थे।

संत रविदास जी को नपाध्यक्ष ने किया नमन

प्रसिद्ध संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नमन किया गया। साथ ही उनका स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा लोकहित में दिया गया मार्गदर्शन अतुलनीय है। उनके पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को हम सार्थक बना सकते हैं।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें