Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पीएम-ई बस सेवा योजना की प्रगति की समीक्षा, स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुईं सांसद माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम । नई दिल्ली स्थित संसदीय सौध (एनेक्सी) के समिति कक्ष ‘बी’ में गुरुवार को शहरी विकास कार्य एवं आवास संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने सहभागिता की।

बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम-ई बस सेवा योजना (PM-eBus Sewa Scheme) की प्रगति और उसके कार्यान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति के सदस्यों ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुझाव भी दिए।

बैठक में बताया गया कि पीएम-ई बस सेवा योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण-मुक्त, आधुनिक और सुलभ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। यह योजना स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

 

About The Author