Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने की जनसुनवाई 

1 min read

नर्मदापुरम। मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख ने आज जनसुनवाई की , जिसमें नागरिकों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया गया। विगत गुरूवार जनसुनवाई के दौरान आई समस्या का समाधान किए जाने पर नागरिकों ने नपाध्यक्ष और सीएमओ का आभार माना।कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में जनसुनवाई की जा रही है।

गुरूवार को जनसुनवाई के दौरान वार्ड नंबर 21 के नागरिकों द्वारा नाली डेमेज होने से जल भराव की समस्या से अवगत कराया गया। सीएम श्री देशमुख द्वारा तत्काल उपयंत्री को समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड क्रमांक 31 के निवासी द्वारा पीएम आवास की राशि संबंधी की गई शिकायत का समाधान किया गया। वार्ड क्रमांक 30 में बने घूड़े को साफ कर मनभावन चित्रकारी की जाएगी। साथ ही बैंच भी रखवाई जाएगी। जिससे घूड़ा पूरी तरह से मिट जाए।

राशन कार्ड समर्पण, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आदि आवेदन आए। जिनका समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता, मुकेश जैन, पार्षद रेखा यादव, बिंदिया मांझी आदि उपस्थित रहे।

 

About The Author