Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

कैंसर उपचार के लिए निहारिका पटवा को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2.45 लाख रुपये की सहायता

1 min read

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया के प्रयासों से कैंसर पीड़ित निहारिका पटवा को यह आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है, जिससे उपचार में काफी मदद मिलेगी।

निहारिका पटवा को कैंसर के उपचार के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख 45 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। यह राशि सीधे अस्पताल के खाते में उपचार व्यय की आंशिक पूर्ति के लिए भेजी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निहारिका पटवा निवासी मीनाक्षी चौक, होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के कैंसर उपचार के लिए सांसद माया नारोलिया ने स्वयं आर्थिक सहायता का आवेदन प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया था। आवेदन पर विचार करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2.45 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह राशि 8 जून 2026 को आईडीएफसी बैंक, बाराखंबा रोड, नई दिल्ली के माध्यम से एनईएफटी/आरटीजीएस द्वारा सीधे संबंधित अस्पताल को हस्तांतरित कर दी गई।

 

About The Author