Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

“प्रमोशन ऑफ नेचुरल एग्रीकल्चर बिल, 2025” पर लोकसभा में विचार का मार्ग प्रशस्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सांसद दर्शन सिंह चौधरी की बड़ी पहल

1 min read

नर्मदापुरम। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी द्वारा प्रस्तुत निजी सदस्य विधेयक “द प्रमोशन ऑफ नेचुरल एग्रीकल्चर बिल, 2025” को लोकसभा में विचारार्थ प्रस्तुत किए जाने हेतु राष्ट्रपति द्वारा अनुशंसा प्रदान की गई है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्र एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि संविधान के अनुच्छेद 117(3) के अंतर्गत राष्ट्रपति महोदया ने उक्त विधेयक पर लोकसभा में विचार किए जाने की अनुशंसा की है।

सांसद  दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्राकृतिक कृषि आज समय की आवश्यकता है। रासायनिक खेती से बढ़ती लागत, मिट्टी की उर्वरा शक्ति में कमी तथा किसानों की आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है। यह विधेयक किसानों को कम लागत वाली, पर्यावरण अनुकूल एवं टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को प्रोत्साहन देने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। यह विधेयक किसानों की आय बढ़ाने, भूमि की गुणवत्ता सुधारने तथा स्वस्थ कृषि व्यवस्था स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

सांसद श्री चौधरी ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें