Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जनगणना में नागरिक बढ़-चढ़कर करें सहयोग – सांसद माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम। सांसद कार्यालय “संवाद केन्द्र” में शनिवार को राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने जनगणना से संबंधित जानकारी साझा करते हुए नागरिकों से इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान प्रगणक शैलेन्द्र सिंह तोमर ने सांसद माया नारोलिया से जनगणना से जुड़े 34 प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और स्पष्ट रूप से उत्तर दिया।

सांसद माया नारोलिया ने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारभूत प्रक्रिया है। इससे प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं और नीतियों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सही और अद्यतन जानकारी दर्ज होना आवश्यक है, जिससे जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सके।

इस अवसर पर प्रगणक शैलेन्द्र सिंह तोमर ने सांसद के सहयोग की सराहना करते हुए जनगणना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के सुझाव भी साझा किए।

 

About The Author