Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में इटारसी पुलिस को मिली सफलता।

1 min read

नर्मदापुरम। इटारसी में खपाने के उद्देश्य से अवैध रुप से लाई जा रही शराब को तत्काल पहुँचकर पकड़ा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 24/04/26 को मुखबिर द्वारा थाना इटारसी में सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टाटा कार में कुछ लोगो के द्वारा बैतूल मार्ग से होते हुए भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है।  पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आदेश, अति.पु. अधीक्षक से प्राप्त निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी के मार्ग दर्शन में उक्त सूचना पर थाना इटारसी द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम का गठन किया गया। गवाहो के साथ पथरोटा पुलिया के पास संदेहियो का इंतजार किया गया जो कि एक सफेद रंग की कार क्रमांक एम पी 04 सी डब्ल्यू 0952 की इटारसी की ओर आती नजर आई, कार चालक द्वारा पुलिस को देखकर कार को घाटली की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग की ओर मोड़ दी। परंतु पुलिस स्टाफ द्वारा उक्त कार को घेरकर पकड़ लिया गया। कार चालक से पूछताछ पर अपना नाम अब्दुल जाहिद अंसारी पिता अब्दुल अजीज उम्र 32 वर्ष निवासी भाट मोहल्ला इटारसी एवं बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत राजपूत पिता प्रेमसिंह राजपूत उम्र 54 वर्ष निवासी गांधी नगर इटारसी का होना बताया, कार की तलाश लेने पर उसमें देसी, विदेसी शराब की कुल 26 पेटियाँ प्राप्त हुई। जिसमें शराब की मात्रा 241.200 लीटर होनी पाई गई। जिस पर पुलिस द्वारा कार सहित समस्त शराब जप्त कर ली गई है, जो कि कुल मशरुका 6,45,000/- रुपयो का जप्त हुआ है। आरोपियो द्वारा पूछताछ पर उक्त जप्तशुदा शराब संदीप मिहानी निवासी भाट मोहल्ला इटारसी की होनी बताई गई है, जिसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया है, शेष आरोपी की पता तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, प्र. आर. मनमोहन अहिरवार, प्र. आर. रामनारायण, आर. महेन्द्र गुर्जर, आर. साकिर, आर. बंसत आर. अनिल पाल आर. अंकित गौर की रही।

About The Author