Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

इन्द्रप्रस्थ कालोनी में  गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

1 min read

नर्मदापुरम। मालाखेड़ी रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भगवान नर्मदेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पर्व पर हर हर महादेव के जयकारे गूंजे। महाशिवरात्रि पर मंदिर की साज सज्जा की गई।  पंडित प्रेम नारायण शर्मा द्वारा प्रातः काल से ही मंदिर में भगवान शंकर की पूजा सजावट एवं अभिषेक का कार्यक्रम भक्तों के लिए कराया गया। दोपहर को प्रसाद के रूप में खिचड़ी एवं फल आदि बांटे गए। शाम को समिति के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से भगवान शंकर का अभिषेक कर रात्रि को आरती की गई एवं प्रसाद बांटा गया। सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर दर्शन पूजन आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सोमवार को भंडारा का आयोजन किया गया।

About The Author

Leave a Reply