Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा, नर्मदापुरम–दिल्ली के बीच सीधी वंदे भारत अथवा सुपरफास्ट ट्रेन की मांग

1 min read

नर्मदापुरम। राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान मध्य प्रदेश से सांसद माया नारोलिया ने स्पेशल मेनसन के माध्यम से नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रेल सुविधा का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन के माध्यम से माननीय रेल मंत्री से नर्मदापुरम से दिल्ली के बीच सीधी वंदे भारत या राजधानी जैसी तेज और आधुनिक ट्रेन शुरू करने का आग्रह किया।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि नर्मदापुरम से बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और आम यात्री राजधानी दिल्ली की ओर यात्रा करते हैं, लेकिन नर्मदापुरम स्टेशन से कोई भी सीधी सुपरफास्ट ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इसके कारण यात्रियों को भोपाल या इटारसी स्टेशन से ट्रेन लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। उन्होंने ने सुझाव दिया कि भोपाल से चले वाली वंदे भारत अथवा राजधानी ट्रेन को नर्मदापुरम स्टेशन या इटारसी जंक्शन तक बढ़ा दिया जाए। जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

उन्होंने सदन में कहा

नर्मदापुरम क्षेत्र के लोग लंबे समय से वंदे भारत अथवा राजधानी जैसी तेज़ एवं सुरक्षित ट्रेन सेवा की मांग कर रहे हैं। यदि नर्मदापुरम स्टेशन से सीधी ट्रेन की सुविधा दी जाती है, तो नर्मदा घाटी क्षेत्र के लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने रेल मंत्रालय से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से अध्ययन करने और इस पर त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

 

About The Author

Leave a Reply