Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पात्रतानुसार हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिले – सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत

1 min read

नर्मदापुरम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोलरिया में शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गेहलोत की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय कार्यक्रमों तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की गहन एवं बिंदुवार समीक्षा की गई।

सीएमएचओ डॉ. गेहलोत ने निर्देश दिए कि गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को सभी अनिवार्य स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध हों तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। बैठक के दौरान बीएमओ डॉ. सृजन सेंगर ने सुपरवाइजर, एएनएम, सीएचओ एवं आशा सुपरवाइजरों को आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की। जिन कर्मचारियों की उपलब्धि 75 प्रतिशत से कम पाई गई, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। डॉ. सेंगर ने नरसिंह ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को साप्ताहिक बैठकों में लक्ष्य प्राप्ति और प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

एनसीडी प्रशिक्षक देवनारायण खापरे ने बैठक में सीएचओ एवं एएनएम को एनसीडी पोर्टल पर डायबिटीज व हाइपरटेंशन संबंधी एंट्री की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।बीएमओ डॉ. सेंगर ने परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण, टीबी, एनीमिया मुक्त भारत अभियान एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी विस्तृत समीक्षा की। सार्थक पोर्टल ऐप पर निर्धारित समयानुसार चेक-इन व चेक-आउट न करने पर संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मेडिकल ऑफिसर डॉ. शाश्वत बुचके, आयुष चिकित्सक डॉ. चंदन चावड़ा, जिला मीडिया प्रभारी सुनील साहू, एसटीएलएस हेमंत अग्रवाल, डीसीएम, बीईई, बीपीएम, डाटा ऑपरेटर सहित ब्लॉक के सभी मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply