NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

1 min read

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती कलेक्टर कार्यालय के समीप स्थापित प्रतिमा पर पूजन अर्चना कर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री मुकेश चंद्र मैना ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि ने समाज को सत्य, न्याय और मानवता का अमूल्य संदेश दिया है। महाकवि वाल्मीकि जी द्वारा रामायण की रचना कर प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों और आदर्शों का बोध कराया गया, उसी प्रकार भारत रत्न अंबेडकर जी ने देश को संविधान देकर आम जनमानस को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से परिचित कराया। आज देश में जो दो महाकाव्य पवित्र माने जाते है रामायण और संविधान। वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण हम आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है तो वही संविधान से हमें न्याय, कानून, कर्तव्यों और अधिकारों का ज्ञान प्राप्त होता है। पूर्व जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे ने भी महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन उनके साहित्यिक योगदान और रामायण की रचना पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिंकन्दर, निखिल प्रभुणे, शिरसागर, पूरन मेषकर, संदीप सोनकर, महेश बावरिया, मनीष परदेशी, श्रीराम सागर, अनिल अहिरवार, हरि सेवरिया, ध्यानचंद आसरे, रविन्द्र मेषकर, जयबाला निगम सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया गया

About The Author

Leave a Reply

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.