साइकिल यात्रा का उद्देश्य भाजपा के नीतियों का प्रचार करना
1 min read
19 हजार किलोमीटर यात्रा के पहुंच भाजपा कार्यालय दोनों साइकिल यात्री
बलरामपुर। पार्टी के प्रति समर्पण भी एक प्रकार का जुनून होता है। राजनीति में यह जुनून ही लोकतंत्र का प्राण है। इसी जुनून के साथ भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने निकले हैं संतकबीर नगर निवासी प्रदेश प्रचारक अरविंद सिंह तथा रणविजय सिंह का बलरामपुर के अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा एवं जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस ने पटका पहना कर स्वागत किया एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्री ने जानकारी दी कि उन्होंने एक जनवरी 2022 को यात्रा शुरू की थी। अब तक 62 जनपद में 22 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके है। संकल्प लेकर निकले पार्टी के कार्यकर्ता एक जनून के साथ पार्टी एंव प्रदेश केन्द्र सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। दोनों कार्यकर्ताओं ने 19 हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्णकर ली है,और रिपोर्ट तैयार की है कि किसने चुनाव में विश्वासात किया। यात्री द्वारा बताया गया कि सरकार के कार्यक्रमों को लोगों के बीच बताया जाता है और पार्टी से जुड़ने के लिए हर व्यक्ति से संपर्क किया जाता है। साथ ही उन विधानसभाओं पर खास फोकस किया जा रहा है,जहां भारतीय जनता पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है। वहां पर पत्रक वितरण किया जाता है और भाजपा की प्रचार कर रहे साइकिल यात्री जिधर निकलते हैं,लोग एक होकर उनके बारे में पूछते है। इतना ही नहीं जगह-जगह भाजपा समर्थित लोगों ने क्षेत्र में उनका स्वागत भी किया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह,अवधेश तिवारी तरुण,अजीज,अंशुमान शुक्ला,रजनीश पांन्डेय,विरंच,हिमांशु,संतोष आदि उपस्थित रहे।
