नपाध्यक्ष ने पौध रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश वार्ड क्रमांक 23 में किया पौधरोपण
1 min read
नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 23 में पौधरोपण कर पर्यावरण का संरक्षण का संदेश दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में पार्षद सहित वार्डवासी उपस्थित रहे। नगरपालिका परिषद द्वारा आयोजित अमृत हरित अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 23 में पार्षद बंटी परिहार के वार्ड में पौधरोपण किया गया। साथ ही पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में पार्षद बंटी परिहार, सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा, उपयंत्री रीना गुप्ता, गौरव वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
Related posts:
रेलवे की बैठक में माया नारोलिया ने उठाया आदमगढ़ और ग्वालटोली रेलवे पुलिया का मुद्दा
October 24, 2026मध्य प्रदेश
रविवार को होगा एशियाड पदक विजेता हर्षिता तोमर का नगर आगमन
October 24, 2026मध्य प्रदेश
स्वच्छता को लेकर नपा की लगातार कार्रवाई जारी,अलग-अलग दुकानों पर किया 12900 का जुर्माना
October 24, 2026मध्य प्रदेश
