Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष ने की आवेदनों पर जनसुनवाई, दिए निराकरण के निर्देश

1 min read

नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार होने वाली जनसुनवाई की सकारात्मक पहल सामने आने लगी है। जनसुनवाई में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए आवेदक के आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बनाकर देने का कार्य किया गया है। साथ ही पिछले गुरूवार को जनसुनवाई में श्रमिक कार्ड बनवाने का आवेदन दिया था। इस गुरूवार को जनसुनवाई के दौरान उन आवेदकों को श्रमिक कार्ड बनाकर दिए गए हैं। आज नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका कार्यालय में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान उपयंत्री महेंद्रसिंह तोमर, दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया और रीना गुप्ता के साथ ही समूचा स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। आज दूसरे गुरूवार भी कार्यालय में आवेदकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याएं बताई। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव स्वयं ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें