Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगरपालिका का हाका दल हुआ सक्रिय 33 आवारा पशुओं को किया नगर सीमा से बाहर

1 min read

नर्मदापुरम्। नगर को आवारा पशुओं से मुक्त करने के लिए नगरपालिका का हाका दल सक्रिय हो गया है। बुधवार को हाका दल द्वारा करीब 33 आवारा सांडों को नगर सीमा से बाहर किया गया है। साथ ही हाका दल कर्मियों को नगर सीमा को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों पर विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
हाका दल प्रभारी गगन सोनी ने बताया कि नगर को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। आज नगर के ग्वालटोली, आदमगढ़, बाजार क्षेत्र, पीली खंती, रसूलिया और हाउसिंग बोर्ड से 33 सांडों को पकड़कर नगर सीमा से बाहर किया गया। साथ ही जो भी व्यक्ति नगर सीमा में ग्रामीण सीमा से आवारा मवेशी लेकर आएगा उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाका दल के कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

 

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें